यमनी मिसाइल ज़िलज़ाल-2 ने सऊदी सैन्य छावनी में मचाई तबाही
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i37784-यमनी_मिसाइल_ज़िलज़ाल_2_ने_सऊदी_सैन्य_छावनी_में_मचाई_तबाही
यमनी सेना ने सऊदी अरब के असीर इलाक़े को मिसाइलों से निशाना बनाया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०५, २०१७ २२:२८ Asia/Kolkata
  • यमनी मिसाइल ज़िलज़ाल-2 ने सऊदी सैन्य छावनी में मचाई तबाही

यमनी सेना ने सऊदी अरब के असीर इलाक़े को मिसाइलों से निशाना बनाया है।

रविवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, यमनी सेना ने दक्षिणी सऊदी अरब के असीर इलाक़े में स्थित अलब सैन्य छावनी को ज़िलज़ाल-2 मिसाइल से निशाना बनाया है।

यमनी सेना के इस हमले में सऊदी अरब की अरब सैन्य छावनी का एक भाग नष्ट हो गया है।

यमनी सेना ने शनिवार को भी असीर इलाक़े में स्थिति अलहाजिज़ सैन्य छावनी पर गोलाबारी की थी।

यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों का कहना है कि वे सऊदी हवाई हमलों का मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब, पिछले 2 वर्षों से यमन पर बम बरसा रहा है, लेकिन हज़ारों निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतारने और इस देश का आधारभूत ढांचा तबाह करने के बावजूद, वह अपने किसी लक्ष्य को नहीं साध पाया है। msm