अमरीकी प्रतिनिधिमंडल के क़ुद्स दौरे की फ़त्ह आंदोलन ने की आलोचना
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i37824-अमरीकी_प्रतिनिधिमंडल_के_क़ुद्स_दौरे_की_फ़त्ह_आंदोलन_ने_की_आलोचना
फ़िलिस्तीन के फ़त्ह आंदोलन ने अमरीकी प्रतिनिधिमंडल के अतिग्रहित क़ुद्स के दौरे की आलोचना करते हुए चेतावनी दी है कि अगर अमरीका ने तेल अविव से अपना दूतावास अतिग्रहत क़ुद्स स्थानांतरित किया तो मध्यपूर्व और उत्तरी अफ़्रीक़ा में आग लग जाएगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०६, २०१७ १५:०२ Asia/Kolkata
  • 5 मार्च 2017 को क़ुद्स में प्रेस कान्फ़्रेंस करते हुए रॉन डी सैन्टिस
    5 मार्च 2017 को क़ुद्स में प्रेस कान्फ़्रेंस करते हुए रॉन डी सैन्टिस

फ़िलिस्तीन के फ़त्ह आंदोलन ने अमरीकी प्रतिनिधिमंडल के अतिग्रहित क़ुद्स के दौरे की आलोचना करते हुए चेतावनी दी है कि अगर अमरीका ने तेल अविव से अपना दूतावास अतिग्रहत क़ुद्स स्थानांतरित किया तो मध्यपूर्व और उत्तरी अफ़्रीक़ा में आग लग जाएगी।

अमरीकी प्रतिनिधिमंडल के इस दौरे का लक्ष्य अमरीकी दूतावास को तेल अविव से क़ुद्स दूतावास स्थानांतरण की समीक्षा करना था।

अमरीकी कॉन्ग्रेस की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के अध्यक्ष रॉन डी सैन्टिस की अध्यक्षता में इस प्रतिनिधिमंडल ने क़ुद्स का दौरा किया और अमरीकी दूतावास के तेल अविव से क़ुद्स स्थानांतरण के बारे में ज़ायोनी अधिकारियो से बातचीत की।

फ़त्ह आंदोलन के प्रवक्ता ज़ियाद ख़लील अबू ज़ियाद ने एक बयान जारी कर अमरीकी दूतावास के स्थानांतरण की योजना की भर्त्सना करते हुए अमरीकी प्रतिनिधिमंडल से अनुशंसा की कि वह इस बारे में अमरीकी विदेश मंत्रालय के राजनैतिक व सैन्य मामलों के सलाहकार से मशविरा करे।

अमरीकी विदेश मंत्रालय के विशेषज्ञ बारंबार यह चेतावनी दे चुके हैं कि अगर अमरीका ने अपना दूतावास तेल अविव से बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित किया तो क्षेत्र में अमरीकी हित ख़तरे में पड़ जाएंगे। (MAQ/N)