यमनियों ने 7 अन्य सऊदी सैनिकों को मारा
यमन में सरकारी सूत्रों ने बताया है कि दक्षिणी सऊदी अरब में सात सऊदी सैनिक मारे गये हैं।
यमन के अलमसीरा टीवी चैनल ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि सोमवार को यमन के सैनिकों ने दक्षिणी सऊदी अरब के नजरान, जीज़ान और उसैर क्षेत्रों में सात सऊदी सैनिकों को मार दिया है।
रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब का एक सैनिक उसैर के अलब पास में, दो जीज़ान की दुख़ान फौजी छावनी में मारे गये जबकि दो सऊदी सैनिक नजरान के उलैब पहाड़ियों में और दो अन्य उसैर में अन्नमसा टॅावर में मारे गये।
इन सब को यमनी सेना के निशाने बाज़ों ने मार गिराया।
यमन की अलमसीरा टीवी चैनल के अनुसार यमनी सेना के स्नाइपरों ने फरवरी में 31 हमलों में कम से कम 36 सऊदी सैनिकों को मारने में सफलता प्राप्त की है।
रिपोर्ट के अनुसार यमनी सेना के स्नाइपरों ने गत चार महीनों के दौरान 152 सऊदी सैनिकों को मार गिराया है।
इनमें से अधिकांश हमले जीज़ान में किये गये। (Q.A.)