ग़ज़्ज़ा और इस्राईल के बीच कभी भी छिड़ सकती है जंग!
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i38000-ग़ज़्ज़ा_और_इस्राईल_के_बीच_कभी_भी_छिड़_सकती_है_जंग!
इस्राईल के अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षक की ओर से ग़ज़्ज़ा में युद्ध के बारे में रिपोर्ट जारी किए जाने और इस्राईली इंटैलीजेन्स प्रमुख हेर्त्ज़ी हलीफ़ी की ओर से सैनक टकराव की संभावना संबंधी बयान के बाद अब ज़ायोनी शासन के इंटेलीजेन्स मंत्री यसराईल काट्स ने कहा कि ग़ज़्ज़ा में जो मानव त्रासदी की स्थिति है यदि जारी रही तो युद्ध छिड़ सकता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०९, २०१७ १२:२८ Asia/Kolkata
  • ग़ज़्ज़ा और इस्राईल के बीच कभी भी छिड़ सकती है जंग!

इस्राईल के अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षक की ओर से ग़ज़्ज़ा में युद्ध के बारे में रिपोर्ट जारी किए जाने और इस्राईली इंटैलीजेन्स प्रमुख हेर्त्ज़ी हलीफ़ी की ओर से सैनक टकराव की संभावना संबंधी बयान के बाद अब ज़ायोनी शासन के इंटेलीजेन्स मंत्री यसराईल काट्स ने कहा कि ग़ज़्ज़ा में जो मानव त्रासदी की स्थिति है यदि जारी रही तो युद्ध छिड़ सकता है।

तेल अबीब में जानकार सूत्रों का भी कहना है कि सेना के भीतर भी यह विचार पाया जाता है कि एक आर्टीफ़िशियल आईलैंड बनाकर उसे ग़ज़्ज़ा से जोड़ दिया जाए जहां से ग़ज़्ज़ा वासियों को ज़रूर की चीज़ें मिल सकें वरना इस्राईल और गज़्ज़ा के बीच युद्ध हो जाना निश्चित है। ज़ायोनी प्रधानमंत्री नेतनयाहू इस विरोध से सहमत नहीं हैं।

हेब्रू भाषा के अख़बार मआरीव के सैनिक मामलों के संवाददाता ने कहा कि ग़ज़्ज़ा पट्टी और इस्राईल के बीच जो सन्नाटा छाया है वह बड़े तूफ़ान से पहले का सन्नाटा है क्योंकि अब युद्ध किसी भी समय छिड़ सकता है।

इस्राईल के भीतर सैनिक मामलों के विशेषज्ञों ने भी यह कहना शुरू कर दिया है कि ग़ज़्ज़ा पट्टी में इस समय जो परिस्थितियां हैं वह 2014 के गज़्ज़ा युद्ध से पहले की परिस्थितियों के समान हैं। संवाददाता का कहना है कि ग़ज़्ज़ा की सीमा पर दो बारूदी सुरंगे मिलीं जिससे साफ़ पता चलता है कि बारूदी सुरंगें लगाने वाले तत्व नए युद्ध की तैयारी कर चुके हैं।

इस्राईली सेना भी वैसे तो अपने बयानों में कह रही है कि अभी युद्ध की संभावना नहीं है लेकिन साथ ही मिज़ाइल हमलों से बचने के लिए जिस तरह की तैयारियां की जा रही हैं उनसे लगता है कि इस्राईल सेना को भी किसी युद्ध के लक्षण दिखाई देने लगे हैं।

टीकाकार यह कहते हैं कि वर्तमान हालात में जब सब कुछ सामान्य दिखाई दे रहा है एक मिसाइल हमले से अचानक युद्ध शुरू हो सकता है।

इस्राईली सूत्र यह भी साफ़ साफ़ कह रहे हैं कि गज़्ज़ा पट्टी के साथ कोई युद्ध होने की स्थिति में इस्राईल हमास का अंत नहीं कर पाएगा।

इन हालात में भी इस्राईल बार बार हमास को नुक़सान पहुंचाने की कोशिश करता रहता है। अब सवाल यह है कि यदि युद्ध छिड़ जाता है तो क्या इस्राईली समाज हमास के मिसाइलों की बरसात का सामना कर पाएगा।