सीरिया में अमरीकी सैनिकों की संख्या में वृद्धि
सीरियाई सूत्रों ने कहा है कि लगभग दो सौ अमरीकी सैनिक सीरिया के पश्चिमोत्तरी शहर मनबिज के क्षेत्र में अलअसीला में तैनात हो गये।
सीरियाई सूत्रों का कहना है कि उक्त दो सौ अमरीकी सैनिकों के आने के बाद सीरिया में ग़ैर क़ानूनी ढंग से प्रविष्ट होने वाले सैनिकों की संख्या सात सौ तक पहुंच गयी है।
दूसरी ओर सीरिया के मानवाधिकार निरिक्षक गुट ने कहा कि 43 अमरीकी टैंक और बक्तरबंद गाड़ियों का एक क़ाफ़िला भी मनबिज के उपनगरीय क्षेत्र में पहुंच गया है।
दावा किया जा रहा है कि अमरीकी टैंकों और बक्तरबंद गाड़ियों की के आने के बाद दाइश के आतंकियों के साथ भीषण युद्ध की अशंका है। अमरीका ने सऊदी अरब, तुर्की, क़तर और इस्राईल के साथ मिलकर सीरिया और इराक़ में, दाइश आतंकवादी गुट के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया है और वह एेसे हर प्रकार के हथियार भी उपलब्ध करता रहा है।
सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने अपने देश में अमरीकी और तुर्क सैनिकों की उपस्थिति प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि दमिश्क़ की अनुमति के बिना आने वाले समस्त विदेशी सैनिक ग़ैर क़ानूनी ढंग से सीरिया में प्रविष्ट हुए हैं और उन्होंने कुछ क्षेत्रों पर अतिग्रहण कर रखा है।
आतंकवादियों का समर्थन करने वाले तुर्की ने भी दाइश के विरुद्ध युद्ध के बहाने, 24 अगस्त 2016 को अपने सैनिक सीरिया में प्रविष्ट घुसा दिए। (AK)