दमिश्क़ में न्यायपालिका भवन में धमाका, 31 हताहत दसियों घायल
Mar १५, २०१७ १४:२३ Asia/Kolkata
-
15 मार्च 2017 को दमिश्क़ में न्यायपालिका भवन में हुए धमाके के बाद घटना स्थल को घेरे में लिए सीरियाई सुरक्षा बल
सीरिया की राजधानी दमिश्क़ में न्यायपालिका भवन में आत्मघाती धमाका हुआ जिसमें 31 लोग हताहत और दसियों अन्य घायल हुए।
बुधवार दोपहर को यह आतंकवादी धमाका दमिश्क़ के हमीदिया इलाक़े में हुआ।
समाचार एजेंसी साना के अनुसार, न्यापालिका के सूत्र ने बताया कि एक आत्मघाती ने उस वक़्त न्यापालिका भवन के बरामदे में ख़ुद को धमाके से उड़ा लिया जब सुरक्षा बलों ने उसे इमारत में दाख़िल होने से रोका।
धमाके के बाद सुरक्षा बलों ने घटना स्थल को अपने घेरे में ले लिया। रिपोर्ट मिलने तक किसी गुट ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली थी।
इस बारे में और ब्योरे का इंतेज़ार है। (MAQ/N)
टैग्स