इस्राईल को नस्ल भेदी बताने वाली रिपोर्ट वापस लेने का आदेश
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i38494-इस्राईल_को_नस्ल_भेदी_बताने_वाली_रिपोर्ट_वापस_लेने_का_आदेश
संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेश ने संयुक्त राष्ट्र के पश्चिमी एेशिया के सामाजिक व आर्थिक आयोग की उस रिपोर्ट को वापस लेने का आदेश दिया है जिसमें इस्राईल को नस्लभेदी शासन बताया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १७, २०१७ २२:२६ Asia/Kolkata
  • इस्राईल को नस्ल भेदी बताने वाली रिपोर्ट वापस लेने का आदेश

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेश ने संयुक्त राष्ट्र के पश्चिमी एेशिया के सामाजिक व आर्थिक आयोग की उस रिपोर्ट को वापस लेने का आदेश दिया है जिसमें इस्राईल को नस्लभेदी शासन बताया गया है।

लेबनान के अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार एंटोनियो गुटेरेश ने अमरीका और इस्राईल के दबाव की वजह से इस रिपोर्ट को हटाने का आदेश दिया है। 

संयुक्त राष्ट्र संघ में पश्चिमी एेशिया के आर्थिक व सामाजिक आयोग  यूएईएससीडब्ल्यूए ने बुधवार को अपनी एक रिपोर्ट में इस्राईल को फिलिस्तीनियों के खिलाफ नस्लभेद पर आधारित अपराध का आरोप लगाया था। 

अमरीका ने इस रिपोर्ट के प्रकाशित होने के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव से कहा था कि वह इस रिपोर्ट को हटाने का आदेश दें। 

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेश की ओर से रिपोर्ट को आयोग की वेबसाइट से हटाने के आदेश के बाद, संयुक्त राष्ट्र संघ में पश्चिमी एेशिया के आर्थिक व सामाजिक आयोग की कार्यकारी सचिव सीमा ख़लफ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 

रीमा ख़लफ ने अपने त्यागपत्र का कारण, इस्राईल को नस्लभेदी बताने वाली रिपोर्ट को वापस लेने के लिए दबाव बताया है।

रीमा ख़लफ

 

 

याद रहे इस से पहले कभी भी इस्राईल को किसी अंतरराष्ट्रीय संगठन या संस्था की ओर से औपचारित रूप से नस्लभेदी शासन नहीं कहा गया था। 

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने यूएईएससीडब्ल्यूए की रिपोर्ट को वापस लेने की बात के अलावा  अपनी रिपोर्ट में इसी प्रकार हिज़्बुल्लाह को निशस्त्र करने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए हिज़्बुल्लाह और लेबनान के सभी अन्य गुटों से मांग की है कि वह सीरिया में जारी लड़ाई में भाग लेना बंद करें। 

याद रहे हिज़्बुल्लाह सीरिया में दाइश और अन्नुस्रा फ्रंट जैसे आतंकवादी गुटों से लड़ रहा है जिन्हों ने सीरिया, इराक सहित पूरी दुनिया में आतंक फैला रखा है। 

उन्होंने इस्राईली युद्धक विमानों द्वारा आए दिन लेबनान की वायु सीमा के उल्लंघन पर चिंता प्रकट की है। (Q.A.)