नेयनयाहू की धमकीः सीरिय पर हवाई हमले जारी रखेंगे
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i38568-नेयनयाहू_की_धमकीः_सीरिय_पर_हवाई_हमले_जारी_रखेंगे
​​​​​​​इस्राईल के प्रधान मंत्री बिनयामिन नेतनयाहू ने धमकी दी है कि वह सीरिया पर हवाई हमले जारी रखेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १९, २०१७ ०९:५४ Asia/Kolkata
  • नेयनयाहू की धमकीः सीरिय पर हवाई हमले जारी रखेंगे

​​​​​​​इस्राईल के प्रधान मंत्री बिनयामिन नेतनयाहू ने धमकी दी है कि वह सीरिया पर हवाई हमले जारी रखेंगे।

शनिवार को टीवी पर भाषण देते हुए इस्राईली प्रधान मंत्री ने कहा, तेल-अवीव को जब भी हिज़्बुल्लाह के लिए हथियारों की आपूर्ति की सूचना प्राप्त होगी, इस्राईली सेना उसे निशाना बनाएगी।

इस्राईली सेना, सीरिया संकट की शुरूआत के बाद से आतंकवादियों का साहस बढ़ाने के लिए कई बार सीरियाई सैन्य ठिकानों पर हमले कर चुकी है।

अभी हाल ही में नेतनयाहू ने मास्को की अपनी यात्रा के दौरान, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से सीरिया में आतंकवादियों के ख़िलाफ़ सैन्य कार्यवाही रोकने का आग्रह भी किया था।

वास्तव में नेतयाहू ज़ायोनी शासन की सुरक्षा को सीरिया में हिंसा और आतंकवाद के जारी रहने से जोड़कर देखते हैं।

शनिवार को सीरियाई सेना के एंटी एयर क्राफ़्ट सिस्टम ने देश पर बमबारी करने वाले इस्राईल के चार विमानों में से एक को मार गिराया था। msm