जर्मनी कर रहा है विद्रोहियों का समर्थनः अर्दोग़ान
तुर्की के राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने कहा है कि जर्मनी, तुर्की के विद्रोहियों का समर्थन कर रहा है।
रोएटर के अनुसार रजब तैयब अर्दोग़ान के प्रवक्ता इब्राहीम कालीन ने रविवार को कहा कि विद्रोहियों के बारे में जर्मनी की गुप्तचर सेवा के प्रमुख का बयान यह सिद्ध करता है कि बर्लिन सरकार, तुर्की में सैन्य विद्रोह करने वाले संगठन की समर्थक है।
अभी हाल ही में जर्मनी की गुप्तचर सेवा के प्रमुख ब्रोनो काहेल ने कहा था कि इस बात में शक पाया जाता है कि गोलेन गुट, अतिवादी है जिसका प्रचार तुर्की की सरकार लंबे समय से करती आ रही है। उन्होंने कहा कि तुर्की की सरकार ने अपनी यह बात हरएक से मनवाने के प्रयास किये किंतु उसे सफलत नहीं मिली।
ज्ञात रहे कि उस समय से तुर्की के जर्मनी और हालैण्ड के साथ संबन्ध तनावपूर्ण हो गए हैं जबसे इन सरकारों ने अपने यहां रहने वाले तुर्की मूल के नागरिकों को उस जनमत संग्रह के बारे में आयोजन करने की अनुमति नहीं दी जो संविधान में संशोधन के उद्देश्य से तुर्की में कराया जाएगा।