सऊदी अरब को यमनी सेना की चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i38640-सऊदी_अरब_को_यमनी_सेना_की_चेतावनी
यमन की सेना के उप प्रवक्ता ने आले सऊद को चेतावनी दी है कि अगर उसने यमन की बंदरगाहों पर हमले जारी रखे तो फिर यमनी बल सऊदी अरब के अंदर घुस कर कार्यवाही करेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २०, २०१७ १६:०५ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब को यमनी सेना की चेतावनी

यमन की सेना के उप प्रवक्ता ने आले सऊद को चेतावनी दी है कि अगर उसने यमन की बंदरगाहों पर हमले जारी रखे तो फिर यमनी बल सऊदी अरब के अंदर घुस कर कार्यवाही करेंगे।

अज़ीज़ राशिद ने कहा कि सऊदी अरब की बंदरगाहें, हवाई अड्डे और सैन्य ठिकाने यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों के मीज़ाइलों का निशाना बनेंगे। उन्होंने इस बात पर बल देते हुए कि रियाज़ को लक्ष्य बनाना, यमनी बलों के मीज़ाइली हमलों की शक्ति का परिचायक है, कहा कि यमन की सेना विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मीज़ाइली क्षमता में वृद्धि कर सकती है। 

 

इससे पहले यमन के सैन्य सूत्रों ने घोषणा की थी कि सऊदी अरब के हमलों और अपराधों के जवाब में अगले कुछ दिनों में यमन की सेना और स्वयं सेवी बल उसके ख़िलाफ़ कार्यवाहियों का नया चरण आरंभ करेंगे और यह कार्यवाहियां युद्ध के समीकरणों को बदल देंगी। (HN)