सीरिया, तदमुर में सेना की प्रगति जारी, कई क्षेत्र स्वतंत्र
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i38646-सीरिया_तदमुर_में_सेना_की_प्रगति_जारी_कई_क्षेत्र_स्वतंत्र
सीरिया की सेना और उसके घटकों ने हुम्स प्रांत में स्थित तदमुर शहर के पूर्वी क्षेत्रों अलमज़ार और अलहरम पर्वत श्रंखला को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २०, २०१७ १७:२७ Asia/Kolkata
  • सीरिया, तदमुर में सेना की प्रगति जारी, कई क्षेत्र स्वतंत्र

सीरिया की सेना और उसके घटकों ने हुम्स प्रांत में स्थित तदमुर शहर के पूर्वी क्षेत्रों अलमज़ार और अलहरम पर्वत श्रंखला को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है।

अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया की सेना सोमवार को पूर्वी तदमुर की दो पर्वत श्रंखलाओं को स्वतंत्र कराते हुए अराक के तेल के कुओं से केवल पंद्रह किलोमीटर की दूरी पर पहुंच गयी है।

सीरिया की सेना ने पिछले दिनों के दौरान तदमुर के बहुत से क्षेत्रों को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र कराया है। सेना की इन कार्यवाहियों में दसियों आतंकवादी मारे जा चुके हैं और उनके भारी हथियारों और गोला बारूदों को तबाह किया जा चुका है।

सीरिया की सेना ने राजधानी दमिश्क़ के अब्बासीईन मोहल्लों पर तकफ़ीरी आतंकवादियों के विफल बना दिया था जिसके छौरा कम से कम 30 आतंकवादी मारे गये थे।

सीरिया की सेना ने इसी प्रकार सोमवार को कार्यवाही करते हुए पूर्वी दमिश्क़ के उत्तरी जोबर में स्थित अलमआमिल क्षेत्र में नुस्रा फ़्रंट सहित अन्य आतंकवादी गुटों के विरुद्ध घेरा तंग कर लिया है और उनके हमले को विफल बना दिया है। (AK)