इराक़ः बगदाद में धमाका, 23 हताहत, दर्जनों घायल
इराक़ की राजधानी बगदाद के दक्षिण में बम धमाके में 23 लोग हताहत और कई दर्जन घायल हुए हैं।
इराक़ की राजधानी से प्राप्त समाचारों के अनुसार सोमवार को बगदाद के दक्षिण में स्थित " हय्युल आमिल" नामक क्षेत्र में एक बम विस्फोट हुआ जिसमें 23 लोग हताहत और कई दर्जन घायल हो गये।
सोमवार को भी इराक़ की राजधानी बगदाद के उत्तर और पश्चिम में स्थित " अत्ताजी " और " फुरात" नामक क्षेत्रों में भी बम विस्फोट हुए जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये।
सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि आतंकवादी गुट दाइश के खुफिया सदस्य राजधानी बगदाद के विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद हैं तो मौका मिलते ही धमाके कर देते हैं।
सैनिकों के हाथों पराजय के बाद आतंकवादी गुट दाइश ने इराक़ में आम शहरियों के खिलाफ हमलों में वृद्धि की है। (Q.A.)