ग़ज़्ज़ा, इस्राईली सैनिकों के हमले में फ़िलिस्तीनी युवा शहीद
दक्षिणी ग़ज़्ज़ा पट्टी पर ज़ायोनी सैनिकों के तोपख़ानों के हमले में एक फ़िलिस्तीनी युवा शहीद हो गया।
फ़िलिस्तीन अलयौम समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार ग़ज़्ज़ा में फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ़ क़दरह ने कहा कि बुधवार की सुबह इस्राईली सैनिकों ने दक्षिणी ग़ज़्ज़ा पट्टी के रफ़ह शहर पर टैंक से हमला किया जिसमें 18 वर्षीय युवा यूसुफ़ शाबाद अबू आज़ेरह शहीद और दो अन्य फ़िलिस्तीनी घायल हो गये।
इस्राईली सैनिकों की बमबारी में शहीद होने वाला फ़िलिस्तीनी युवा रफ़ह पास के शाबूरा कैंप का निवासी था।
इस्राईली सैनिक आए दिन परिवेष्टन का शिकार ग़़ज़्ज़ा पट्टी पर हवाई और टैंक से हमले करते रहते हैं। वर्ष 2006 से ग़ज़्ज़ा पट्टी इस्राईल के ज़मीनी, हवाई और समुद्री परिवेष्टन में है और इस क्षेत्र के निवासियों को दवाओं से लेकर मूलभूत आवश्यकताओं की भीषण कमी का सामना है। (AK)