सीरिया संकट का उद्देश्य ईरान को कमज़ोर करनाः भारतीय राजनयिक
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i38734-सीरिया_संकट_का_उद्देश्य_ईरान_को_कमज़ोर_करनाः_भारतीय_राजनयिक
भारत के एक पूर्व कूटनयिक ने कहा है कि सीरिया संकट उत्पन्न करके उसे गंभीर बनाने के पीछे अमरीका का उद्देश्य, ईरान को कमज़ोर करना है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २२, २०१७ १४:१२ Asia/Kolkata
  • सीरिया संकट का उद्देश्य ईरान को कमज़ोर करनाः भारतीय राजनयिक

भारत के एक पूर्व कूटनयिक ने कहा है कि सीरिया संकट उत्पन्न करके उसे गंभीर बनाने के पीछे अमरीका का उद्देश्य, ईरान को कमज़ोर करना है।

स्पूतनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार तुर्की और उज़बेकिस्तान में भारत के राजदूत रह चुके बहादुर कुमार ने कहा है कि अमरीकी, मध्यपूर्व में सीरिया संकट के समाधान और दाइश के विरुद्ध संघर्ष में बिल्कुल ही गंभीर नहीं है।  उन्होंने कहा कि अमरीका, मध्यपूर्व में प्रतिरोध के मोर्चे को निरंतर कमज़ोर करने के प्रयास कर रहा है। भारत के इस पूर्व कूटनयिक ने कहा कि क्षेत्र में अमरीका के घटक इस बात के लिए प्रयास कर रहे हैं कि क्षेत्र में ईरान के प्रभाव को घटाया जाए।  उन्होंने कहा कि यह सब मध्यपूर्व पर पुनः नियंत्रण के लिए अमरीकी षडयंत्र का हिस्सा है।