इस्राईली सैनिकों ने एक फ़िलिस्तीनी युवक को शहीद कर दिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i38802-इस्राईली_सैनिकों_ने_एक_फ़िलिस्तीनी_युवक_को_शहीद_कर_दिया
इस्राईली सैनिकों ने गुरुवार की शाम जॉर्डन नदी के पश्चिमी तट में रामल्लाह शहर के उत्तर में एक कार पर अंधाधुंध फ़ायरिंग करके एक फ़िलिस्तीनी युवक को शहीद कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २४, २०१७ ०४:५३ Asia/Kolkata
  • इस्राईली सैनिकों ने एक फ़िलिस्तीनी युवक को शहीद कर दिया

इस्राईली सैनिकों ने गुरुवार की शाम जॉर्डन नदी के पश्चिमी तट में रामल्लाह शहर के उत्तर में एक कार पर अंधाधुंध फ़ायरिंग करके एक फ़िलिस्तीनी युवक को शहीद कर दिया है।

इस्राईली सैनिकों के इस हमले में कार में सवार 3 अन्य फ़िलिस्तीनी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, कार में सवार चारों फ़िलिस्तीनी नागरिक अल-जज़ून शरणार्थी कैम्प के रहने वाले थे।

फ़िलिस्तीनी युवक की मौत के साथ ही, अक्तूबर 2015 से इस्राईली सैनिकों के हाथों शहीद होने वाले फ़िलिस्तीनियों की संख्या 290 हो चुकी है।

इस्राईली सैनिक लगभग रोज़ ही फ़िलिस्तीनी नागरिकों पर अत्याचार करते हैं और उनपर फ़ायरिंग करके उन्हें मौत के घाट उतार देते हैं, या घायल कर देते हैं। msm