मैं मौत से नहीं डरताः मुक़तदा सद्र
इराक़ की राजधानी बग़दाद में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सद्र धड़े के प्रमुख मुक़दता सद्र ने इस बात की ओर संकेत करते हुए कि मौत से नहीं डरता, कहा कि आतंकवाद का तूफ़ान, इराक़ी राष्ट्र के इरादों को डिगा नहीं सकता।
उन्होंने शुक्रवार को बग़दाद शहर के केन्द्र में स्थित तहरीर स्क्वायर पर एकत्रित अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि हे महान इराक़ी राष्ट्र, न आतंकवा का तूफ़ान, न भूख और निर्धनता की समस्या आपके इरादों को डगमगा सकती है, आपका सिर गर्व से यथावत ऊंचा है और आप केवल ईश्वर के समक्ष नतमस्तक हों।
मुक़तदा सद्र ने भ्रष्टाचारियों, षड्यंत्रकारियों और दुश्मनों से संघर्ष जारी रखने की ओर संकेत करते हुए कहा कि मैं वह नहीं हूं जो दुश्मन की धमकियों और मौत से डर जाऊं।
श्री मुक़तदा सद्र ने धमकी भर संदेशों के बारे में कहा कि संदेश खुला और स्पष्ट है, यदि सफल हो गये तो मेरी हत्या कर देंगे और मुझे रास्ते से हटा देंगे, मैं आपसे दुआ की अपील करता हूं।
उन्होंने बल दिया कि सुधार क्रांति, अपने समस्त विवरणों और मापदंडों के साथ बहुत अधिक लाभदायक और महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि अपने सुधारवादी क्रांति के लिए अपने शांतिपूर्ण प्रदर्शनों कों जारी रखें और यदि वह मार भी दिए जाएं तब भी यह क्रम जारी रखें। उन्होंने अपने समर्थकों के बीच कहा कि अधिकतर भ्रष्ट नेता न केवल अपने भ्रष्टाचार के सरकार सरकार में लौटे हैं बल्कि उनके पास इस समययय बहुत अधिक पैसा और हथियार हैं, वह आप लोगों पर एक क़ैदी की भांति नज़र रखना चाहते हैं किन्तु हम केवल ईश्वर के समाने ही शीश नवाएंगे। (AK)