सीरिया, हमा प्रांत में सेना की भीषण कार्यवाही, दर्जनों आतंकी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i38904-सीरिया_हमा_प्रांत_में_सेना_की_भीषण_कार्यवाही_दर्जनों_आतंकी
सीरिया की सेना ने देश के पश्चिमी प्रांत हमा में कार्यवाही करते हुए आतंकवादियों को भारी जानी व माली नुक़सान पहुंचाया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २५, २०१७ १६:२२ Asia/Kolkata
  • सीरिया, हमा प्रांत में सेना की भीषण कार्यवाही, दर्जनों आतंकी

सीरिया की सेना ने देश के पश्चिमी प्रांत हमा में कार्यवाही करते हुए आतंकवादियों को भारी जानी व माली नुक़सान पहुंचाया है।

अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना ने शनिवार को अपने घटक बलों की सहायता से उत्तरी हमा में नुस्रा फ़्रंट के आतंकियों के ठिकानों पर भीषण हमले किए। सेना ने इसी प्रकार आतंकवादी संगठन नुस्रा फ़्रंट के हमा शहर के क़महाना शहर पर हमले को विफल बना दिया और कौकब शहर को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है।

सेना की इस कार्यवाही में नुस्रा फ़्रंट के बीस आतंकी मारे गये जबकि आतंकियों के हथियारों और गोले बारूद के गोदाम तथा कई बक्तरबंद गाड़ियां तबाह हो गयीं।

सीरिया की सेना ने इसी प्रकार कौकब शहर में घुसने का प्रयास करने वाली आतंकवादियों की दो कार बमों को घुसने से पहले ही तबाह कर दिया।

दूसरी सेना ने इसी प्रकार इस शहर के पश्चिमोत्तरी क्षेत्र में स्थित शीज़र गांव में आतंकियों की घुसपैठ को विफल बना दिया जिसके दौरान दाइश की कई गाड़ियों और गोलाबारूद से लदी कुछ गाड़ियों को तबाह कर दिया गया। (AK)