राहिल शरीफ़ यमन में सऊदी गठबंधन के कमांडर होंगे
पाकिस्तान की सरकार ने इस देश के सेवानिवृत्त जनरल राहिल शरीफ को सऊदी अरब द्वारा बनाये गये गठबंधन का कमांडर बनने की अनुमति ऐसी स्थिति में दी है जब इस देश के लोग, पार्टियां, राजनीतिक और धार्मिक हस्तियां यमन युद्ध में पाकिस्तान के शामिल होने के विरुद्ध हैं
पाकिस्तान की सरकार ने इस देश के पूर्व सैन्य प्रमुख राहिल शरीफ को इस बात की आधिकारिक अनुमति दे दी है कि यमन के विरुद्ध सऊदी अरब ने जो गठबंधन बनाया है वह उसके कमांडर होंगे।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के रक्षामंत्री खाजा आसिफ ने शनिवार को जिओ टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि इस देश की सरकार ने आवश्यक अनुमति दे दी है कि पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल राहिल शरीफ सऊदी गठबंधन सेना के कमांडर हों।
ख़ाजा आसिफ ने कहा कि सऊदी अरब ने पाकिस्तान की सरकार से मांग की थी कि वह राहिल शरीफ के इस गठबंधन में शामिल होने के लिए लिखित अनुमति दे और इस्लामाबाद ने इसकी अनुमति दे दी है।
ज्ञात रहे कि पाकिस्तान की सरकार ने इस देश के सेवानिवृत्त जनरल राहिल शरीफ को सऊदी अरब द्वारा बनाये गये गठबंधन का कमांडर बनने की अनुमति ऐसी स्थिति में दी है जब इस देश के लोग, पार्टियां, राजनीतिक और धार्मिक हस्तियां यमन युद्ध में पाकिस्तान के शामिल होने के विरुद्ध हैं और उनका मानना है कि आले सऊद यमन में युद्धापराध कर रहा है।
सऊदी अरब ने अमेरिका और कुछ पश्चिमी व अरब देशों के समर्थन से यमन के अपदस्थ राष्ट्रपति मंसूर हादी को दोबारा सत्ता में वापस लाने के बहाने 26 मार्च 2015 से यमन की निर्दोष जनता के विरुद्ध हमला आरंभ किया है जिसमें अब तक 11 हज़ार से अधिक यमनी हताहत और दसियों हज़ार घायल हो चुके हैं।
इसी तरह सऊदी अरब के पाश्विक हमले के कारण लाखों यमनी बेघर हो चुके हैं और इस देश की आधारभूत संरचनाएं तबाह हो चुकी हैं। MM