सऊदी अरब में घुसे यमनी सैनिक, भीषण हमला, भारी तबाही
यमन की सेना और स्वयं सेवी बल के जवानों ने दक्षिणी सऊदी अरब के जीज़ान क्षेत्र में घुसकर भीषण हमला किया है।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार यमनी सैन्य सूत्रों ने बताया कि सेना और स्वयं सेवी बल देश पर सऊदी अरब के पाश्विक हमलों का भीषण जवाब देते हुए जीज़ान के अलग़ाविया, बैतुल अबयज़ और बैतुल असवद क्षेत्रों में घुसने में सफल हो गये हैं जबकि यमन की संयुक्त सेनाओं ने दर्जनों एजेन्टों को मौत के घाट उतार दिया।
यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने इसी साथ हज्जा प्रांत में स्थित मीदी मरुस्थल के उत्तर में सऊदी सैनिकों पर भीषण हमला किया जिसमें सऊदी अरब के दसियों एजेन्ट और सैनिक हताहत व घायल हुए हैं।
यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने रविवार को इसी प्रकार देश के केन्द्र में स्थित मआरिब प्रांत में सऊदी एजेन्टों पर हमला करके चार सऊदी एजेन्टों को ढेर कर दिया। (AK)