अमरीका में सऊदी अरब विरोधी प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i39000-अमरीका_में_सऊदी_अरब_विरोधी_प्रदर्शन
यमन पर सऊदी अरब के आक्रमण की दूसरी वर्षगांठ पर न्यूयार्क में प्रदर्शन किये गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २७, २०१७ १३:०२ Asia/Kolkata
  • अमरीका में सऊदी अरब विरोधी प्रदर्शन

यमन पर सऊदी अरब के आक्रमण की दूसरी वर्षगांठ पर न्यूयार्क में प्रदर्शन किये गए।

अलमयादीन टीवी चैनेल ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि बहुत बड़ी संख्या में लोगों ने अमरीका के न्यूयार्क नगर में सऊदी अरब के विरुद्ध प्रदर्शन किये।  इस विरोध प्रदर्शन में अमरीका में रहने वाले कई अरब देशों के नागरिकों ने भी भाग लिया।

प्रदर्शनकारी जहां सऊदी अरब विरोधी नारे लगा रहे थे वहीं पर वे पश्चिम द्वारा सऊदी अरब को बेचे जाने वाले हथियारों को तत्काल रोकने की भी मांग कर रहे थे।

उधर दूसरी ओर ब्रिटेन में भी सऊदी अरब विरोधी प्रदर्शन किये गए जिनमें हज़ारों लोगों ने भाग लिया।

ज्ञात रहे कि अमरीका और कुछ अन्य देशों के समर्थन से सऊदी अरब ने मार्च 2015 में यमन पर हमला आरंभ किया था।  इस हमले के कारण तीस लाख से अधिक लोग पलायन पर विवश हुए हैं।