यमनी सैनिकों ने सऊदी अरब के 7 एजेंटों को मार गिराया
Mar २९, २०१७ १९:४५ Asia/Kolkata
यमनी सैनिकों और स्वयं सेवी बलों ने देश के तइज़ और अलजोफ़ प्रांतों में सऊदी अरब समर्थित 7 लड़ाकों को मार गिराया है।
यमन के अलमसीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक़, बुधवार को यमनी सैनिकों और स्वयं सेवी बलों ने देश के दक्षिणी इलाक़ों में 7 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया।
बुधवार को ही यमनी सेना ने सऊदी अरब के असीर प्रांत में सऊदी सैनिकों के एक ठिकाने को मिसाइल से निशाना बनाया।
ग़ौरतलब है कि पिछले 2 वर्षों से सऊदी अरब और उसके घटक देश यमन पर भीषण बमबारी कर रहे हैं और इन देशों ने यमन की घेराबंदी कर रखी है, इसके बावजूद, यमन ने अपनी रक्षात्मक शक्ति में वृद्धि करते हुए रियाज़ तक मार करने वाले बेलिस्टिक मिसाइलों का निर्माण कर लिया है। msm
टैग्स