इस्राईली पुलिस ने फिलिस्तीनी लड़की को गोली मारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i39146-इस्राईली_पुलिस_ने_फिलिस्तीनी_लड़की_को_गोली_मारी
फिलिस्तीन के पूर्वी बैतुल मुक़द्दस के "बाबुलआमूद" इलाक़े में बुधवार को इस्राईल पुलिस ने एक फिलिस्तीनी लड़की को गोली मार दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २९, २०१७ १९:५२ Asia/Kolkata
  • इस्राईली पुलिस ने फिलिस्तीनी लड़की को गोली मारी

फिलिस्तीन के पूर्वी बैतुल मुक़द्दस के "बाबुलआमूद" इलाक़े में बुधवार को इस्राईल पुलिस ने एक फिलिस्तीनी लड़की को गोली मार दी है।

फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस्राईली पुलिस के हाथों एक फिलिस्तीनी लड़की की शहादत की पुष्टि कर दी है किंतु उसकी पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 

इस्राईली पुलिस ने एक बयान जारी करके दावा किया है कि वह फिलिस्तीनी लड़की एक पुलिस कर्मी पर चाक़ू से हमला करने का इरादा रखती थी इस लिए उसे गोली मार दी गयी। 

फिलिस्तीन की रेड क्रिसेंट सोसायटी ने बताया है कि ज़ायोनी सैनिकों ने घायल लड़की के उपचार के लिए राहत कर्मियों को घटनास्थल पर नहीं जाने दिया।

इसी मध्य अलआलम टीवी चैनल ने बताया है कि ज़ायोनी अतिग्रहणकारियों ने बैतुलमुक़द्दस के "बाबुलआमूद" क्षेत्र में कई फिलिस्तीनी महिलाओं के साथ मार-पीट की। 

इसी प्रकार बुधवार को को इस्राईली नगरपालिका  के अधिकारियों ने पूर्वी बैतुलमुक़द्दस में फिलिस्तीनियों के दो घरों को ध्वस्त कर दिया। 

हालिया दिनों में पूर्व बैतुलमुक़द्दस में फिलिस्तीनियों के घरों को तेज़ी के साथ गिराया जा रहा है। (Q.A.)