बग़दाद में आत्मघाती विस्फोट 10 हताहत 40 घायल
Mar ३०, २०१७ ०७:४५ Asia/Kolkata
इराक़ की राजधानी बग़दाद में हुए विस्फोट में कम से कम 10 लोग मारे गए और 40 अन्य घायल हो गए।
इराक़ की राजधानी बग़दाद में एक कार बम विस्फोट में 10 लोग मारे गए और 40 लोग घायल हुए।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार विस्फोटकों से भरे एक तेल टैंकर में यह धमाका में यह लोग मारे गए। सूत्रों का कहना है कि एक आत्मघाती ने तेल से भरे टैंकर को पुलिस चौकी के निकट विस्फोटित कर दिया। इस विस्फोट में कई सुरक्षाकर्मी घायल हुए।
हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी व्यक्ति या गुट ने इस विस्फोट की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की थी किंतु इससे पहले आतंकवादी गुट दाइश इस प्रकार के हमलों की ज़िम्मेदारी स्वीकार करता आया है।
टैग्स