इराक़ में दाइश का अंत निकट हैः हैदर अलएबादी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i39202-इराक़_में_दाइश_का_अंत_निकट_हैः_हैदर_अलएबादी
इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने बल दिया है कि देश में दाइश का अंत निकट है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ३०, २०१७ १५:५४ Asia/Kolkata
  • इराक़ में दाइश का अंत निकट हैः हैदर अलएबादी

इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने बल दिया है कि देश में दाइश का अंत निकट है।

अलइराक़िया टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, इराक़ी प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने गुरुवार को अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के साथ टेलीफ़ोनी वार्ता में दाइश के विरुद्ध सेना और स्वयं सेवी बलों की सफलताओं की ओर संकेत करते हुए कहा कि इराक़ी सेनाएं निरंतर दाइश के विरुद्ध जो अपनी अंतिम सांसें ले रहा है, सफलताएं अर्जित कर रही हैं।

हैदर अलएबादी ने आतंकवाद से संघर्ष में अंतर्राष्ट्रीय समर्थनों के जारी रहने के महत्व पर बल दिया।

इस वार्ता में अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने भी यह बयान करते हुए कि अमरीका और इराक़ के बीच विशेषकर सैन्य क्षेत्र में सहयोग जारी रहना चाहिए, कहा कि इराक़ी राष्ट्र की होशियारी और वीरता आश्चर्य जनक है और इस देश से आतंकवादी गुट दाइश का शीघ्र ही सफ़ाया हो जाएगा।

यह एेसी हालत में है कि दाइश के विरुद्ध बना अमरीका के नेतृत्व में तथाकथित गठबंधन इराक़ और सीरिया में सेना और आम लोगों के जनसंहार की मशीन बना हुआ है और इसकी कार्यवाहियों से आतंकवाद से संघर्ष की प्रक्रिया में बहुत अधिक रुकावटें पैदा हुई हैं। (AK)