तीन दिन में 100 से अधिक सऊदी एजेन्ट हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i39208-तीन_दिन_में_100_से_अधिक_सऊदी_एजेन्ट_हताहत
सऊदी अरब के हमलों में अब तक 11 हज़ार से अधिक यमनी मारे जा चुके हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ३१, २०१७ ०४:३२ Asia/Kolkata
  • तीन दिन में 100 से अधिक सऊदी एजेन्ट हताहत

सऊदी अरब के हमलों में अब तक 11 हज़ार से अधिक यमनी मारे जा चुके हैं।

यमन के प्रतिरक्षामंत्रालय ने घोषणा की है कि गत तीन दिनों के दौरान यमनी सेना के प्रक्षेपास्त्रिक और तोपखानों के हमलों में 100 से अधिक सऊदी एजेन्ट मारे गये हैं।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार गुरूवार को यमनी सैनिकों ने ज़िलज़ाल-1 और ज़िलज़ाल-2 प्रक्षेपास्त्रों को सऊदी अरब की अलजौफ़ सैनिक छावनी की ओर फायर किया।

सऊदी अरब ने अमेरिका, पश्चिमी और अरब देशों के समर्थन से यमन के भगोड़े और अपदस्थ राष्ट्रपति मंसूर हादी को दोबारा सत्ता में वापस लाने और यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन को कमज़ोर करने के बहाने यमन पर हमला किया जिसमें अब तक 11 हज़ार से अधिक यमनी हताहत हो चुके हैं।

इसी प्रकार सऊदी अरब के पाश्विक हमलों में दसियों हज़ार यमनी घायल जबकि लाखों की संख्या में बेघर हो चुके हैं। इसी प्रकार इन हमलों में अब तक यमन की 80 प्रतिशत आधारभूत संरचनाएं तबाह हो चुकी हैं।

ज्ञात रहे कि सऊदी अरब के हमलों और परिवेष्टन के कारण हजारों यमनी नागरिकों को खाद्य पदार्थों और दवाओं की भी भारी कमी का सामना है। MM