अमरीका और इस्राईल, यमनी राष्ट्र के असली दुश्मन हैं
यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह के महासचिव ने कहा है कि अमरीका और इस्राईल, यमनी राष्ट्र के असली दुश्मन हैं।
शुक्रवार को अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रमुख अब्दुल मलिक अलहौसी ने कहा कि इलाक़े में अमरीका और इस्राईल के एजेंटों के रूप में सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात, यमन पर वर्चस्व जमाने का प्रयास कर रहे हैं।
अलहौसी का कहना था कि सऊदी अतिक्रमणकारी यमनी राष्ट्र की पहचान नष्ट करना चाहते हैं।
यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रमुख अलहौसी ने कहा कि जिस दलदल में आज यमनी राष्ट्र के दुश्मन फंस चुके हैं, वह केवल राजनीतिक दलदल नहीं है।
अलहौसी ने यमनी राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि आज यमनी राष्ट्र की पहचान पर हमला हुआ है, इसलिए कि यह राष्ट्र साम्राज्यवादी शक्तियों के सामने सिर नहीं झुकाना चाहता।
इसी प्रकार अंसारुल्लाह के प्रमुख ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब दुश्मन को यमनी राष्ट्र के ख़िलाफ़ सैन्य कार्यवाही में पराजय और निराशा हाथ लगी तो वह यमन पर सांस्कृतिक हमला करके इसकी भरपाई करना चाहता है। msm