सीरिया, हुम्स से सशस्त्र गुट का अंतिम जत्था निकल गया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i39264-सीरिया_हुम्स_से_सशस्त्र_गुट_का_अंतिम_जत्था_निकल_गया
सीरिया के केन्द्र हुम्स शहर के अलवअल मोहल्ले से सशस्त्र गुटों और उनके परिजनों के निकलने का क्रम शनिवार की सुबह से आरंभ हो गया है। यह सशस्त्र सरकार विरोधी गुट अपने परिजनों के साथ बस में बैठकर सीरिया के उत्तरी प्रांत इदलिब रवाना हो गये। बताया जाता है कि इस अभियान में 1800 लोगों ने क्षेत्र छोड़ दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०१, २०१७ ०७:५३ Asia/Kolkata
  • सीरिया, हुम्स से सशस्त्र गुट का अंतिम जत्था निकल गया

सीरिया के केन्द्र हुम्स शहर के अलवअल मोहल्ले से सशस्त्र गुटों और उनके परिजनों के निकलने का क्रम शनिवार की सुबह से आरंभ हो गया है। यह सशस्त्र सरकार विरोधी गुट अपने परिजनों के साथ बस में बैठकर सीरिया के उत्तरी प्रांत इदलिब रवाना हो गये। बताया जाता है कि इस अभियान में 1800 लोगों ने क्षेत्र छोड़ दिया है।

अल आलम टीवी चैनल के रिपोर्टर ने रिपोर्ट दी है कि पहले जत्थे में 15 बसों में 600 सशस्त्र लोग अपने परिजनों के साथ इदलिब की ओर रवाना हो गये।

हमा प्रांत के अभियान और भीषण झड़पों की वजह से हुम्स के अलवअर क्षेत्र से सशस्त्र विरोधियों के निकलने में में एक सप्ताह की देरी हुई है।

सशस्त्र गुटों के निकलने का यह तीसरा और अंतिम चरण है। हुम्स प्रांत के गवर्नर ने भी कहा है कि अलवअर क्षेत्र में जनजीवन सामान्य हो गया और झड़पों के कारण जिन लोगों ने क्षेत्र छोड़ा है उनकी संख्या क्षेत्र की आबादी से दस प्रतिशत से अधिक नहीं है। (AK)