सीरिया, सेना की कार्यवाही में दर्जनों आतंकी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i39382-सीरिया_सेना_की_कार्यवाही_में_दर्जनों_आतंकी_ढेर
सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के दक्षिण में स्थित यरमूक कैंप में दाइश और नुस्रा फ़्रंट के आतंकवादी आपस में भिड़ गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०३, २०१७ १३:१८ Asia/Kolkata
  • सीरिया, सेना की कार्यवाही में दर्जनों आतंकी ढेर

सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के दक्षिण में स्थित यरमूक कैंप में दाइश और नुस्रा फ़्रंट के आतंकवादी आपस में भिड़ गये।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार दमिश्क़ के दक्षिण में यरमूक कैंप में दाइश और नुस्रा फ़्रंट के आतंकवादियों के मध्य होने वाली भीषण झड़पों के परिणाम में इस क्षेत्र से बाहर निकलने का एक मात्र पास अलअरूबा बंद हो गया है।

इन आतंकी गुटों के मध्य होने वाली झड़पों के परिणाम में एक सीरियाई नागरिक घायल हतो गया जिसे यल्दा में स्थित अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

सीरिया में जारी युद्ध के कारण दमिश्क़ के उपनगर मे स्थित यरमूक कैंप में फ़िलिस्तीनियों और सीरियाई शरणार्थियों को भारी क़ीमत चुकानी पड़ रही है।

ज्ञात रहे कि यरमूक कैंप, पहली अप्रैल 2015 से दाइश और नुस्रा फ़्रंट के बीच झड़पों का मैदान बना हुआ है। (AK)