तुर्की में 45 जज, गिरफ़्तार
तुर्की में सैन्य विद्रोह में लिप्त होने के संदेह में 45 जजों को गिरफ़्तार कर लिया गया।
तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार पिछले वर्ष जूलाई में विफल सैन्य विद्रोह में सहकारिता के आरोप में तुर्की में 45 जजों को गिरफ़्तार कर लिया गया। इन जजों को सोमवार को गिरफ़्तार किया गया। इन जजों पर आरोप है कि तुर्की सरकार के कथनानुसार यह सब, विफल सैन्य विद्रोह के संचालक गोलेन के संपर्क में थे।
इससे पहले तुर्की के गृहमंत्री सुलैमान सवीलू ने कहा था कि विफल सैन्य विद्रोह के संबन्ध में अंकारा सरकार ने अबतक सैंतालिस हज़ार एक सौ पचपन लोगों को गिरफ़्तार किया है। जिन 47115 को सैन्य विद्रोह के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है उनमें से 10732 वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, 7643 सैनिक, 168 सैनिक जनरल, 2575 जज और 26177 सरकारी कर्मचारी हैं।
ज्ञात रहे कि तुर्की में विफल सैन्य विद्रोह के बाद जूलाई से अबतक एक लाख तेरह हज़ार दो सौ साठ लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। तुर्की सरकार का कहना है कि इस संबन्ध में उसे अभी 863 अन्य लोगों की तलाश है।