सीरिया, रासायनिक हथियारों के प्रयोग का सेना ने खंडन कर दिया
सीरिया की सेना ने इदलिब प्रांत के ख़ान शैख़ून पर रासायनिक हमले के संबंधित विरोधियों के दावों का खंडन किया है।
स्काई न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के एक सैन्य सूत्र ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया है कि सीरिया की सेना ने कभी भी अपने हमलों में रासायनिक हथियारों का न तो प्रयोग किया और न करेगी।
सीरिया सरकार के विरोधियों और आतंकवादियों से संबंधित मीडिया ने मंगलवार को दावा किया था कि कुछ युद्धक विमानों ने सरीन गैस से मिलते जुलते पदार्थ युद्धक मीज़ाइलों से इदलिब प्रांत के ख़ान शैख़ून शहर पर हमला किया ।
सीरिया सरकार के विरोधियों और आतंकवादियों ने इन युद्धक विमानों को सीरिया और रूस का बताया था।
आतंकवादियों ने इसी प्रकार दावा किया कि इन हमलों में कम से कम 60 लोग मारे गये और 200 अन्य घायल हुए हैं। यह एेसी स्थिति में है कि कुछ क्षेत्रीय मीडिया ने बताया है कि आतंकवादियों के रासायनिक हथियारों के गोदाम में होने वाले धमाके के परिणाम में इदलिब की घटना घटी है।
इदलिब प्रांत वर्तमान समय में सीरिया सरकार के विरोधियों और आतंकवादी गुटों का मुख्य गढ़ समझा जाता है और हलब सहित अन्य क्षेत्रों की स्वतंत्रता के बाद सशस्त्र गुटों ने इस प्रांत को अपना ठिकाना बना लिया है। (AK)