तुर्की में होने वाला विफल सैन्य विद्रोह फर्ज़ी था
अमेरिकी प्रतिरक्षामंत्रालय पेंटागोन के एक अधिकारी माइकल रुबिन ने बल देकर कहा है कि अर्दोगान अपने समर्थकों को सशस्त्र कर रहे हैं क्योंकि वह जनमत संग्रह के बारे में चिंतित हैं।
सीरियाई सूत्रों ने रिपोर्ट दी है कि पश्चिमी विशेषकर अमेरिका के सूचना तंत्र बल देकर कह रहे हैं कि तुर्की में होने वाला विफल सैन्य विद्रोह फर्जी था।
सीरिया के अलअखबारिया टीवी चैनल के अनुसार अमेरिका के सुरक्षा तंत्र ने बल देकर कहा है कि पिछले वर्ष 15 जुलाई को तुर्की में होने वाला विफल सैन्य विद्रोह फर्ज़ी था और इस देश के राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोग़ान यूरोप से दुश्मनी में दिखाने के प्रयास में थे और तुर्की में जनमत संग्रह आयोजित होने से पहले वह अपने समस्त समर्थकों को सशस्त्र करना चाहते थे।
इस रिपोर्ट के आधार पर विफल सैन्य विद्रोह से संबंधित विवरण के प्रकाशित होने के बावजूद रजब तय्यब अर्दोग़ान इस देश में होने वाले जनमत संग्रह में लोगों को मत देने के लिए अब भी तुर्की के आम जनमत के ध्यान को आकर्षित करने और साथ ही यूरोपीय संघ के साथ फर्ज़ी राजनीतिक समस्या को जारी रखे हुए हैं।
तुर्की के राष्ट्रपति दावा करते हैं कि यूरोपीय संघ इस संघ में तुर्की के शामिल होने का इसलिए विरोध करता है क्योंकि उसने सलीबी गठबंधन बना लिया है।
अमेरिकी प्रतिरक्षामंत्रालय पेंटागोन के एक अधिकारी माइकल रुबिन ने बल देकर कहा है कि अर्दोगान अपने समर्थकों को सशस्त्र कर रहे हैं क्योंकि वह जनमत संग्रह के बारे में चिंतित हैं।
तुर्की के संविधान में संशोधन के संबंध में होने वाला जनमत संग्रह जारी महीने की 16 तारीख को आयोजित होगा। MM