सीरिया ने रासायनिक हथियारों का प्रयोग नहीं कियाः वलीद मोअल्लिम
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i39564-सीरिया_ने_रासायनिक_हथियारों_का_प्रयोग_नहीं_कियाः_वलीद_मोअल्लिम
सीरिया के विदेशमंत्री ने कहा है कि सरकार ने रासायनिक शस्त्रों का प्रयोग नहीं किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०६, २०१७ १३:४० Asia/Kolkata
  • सीरिया ने रासायनिक हथियारों का प्रयोग नहीं कियाः वलीद मोअल्लिम

सीरिया के विदेशमंत्री ने कहा है कि सरकार ने रासायनिक शस्त्रों का प्रयोग नहीं किया।

वलीद अलमोअल्लिम ने यह बात बल देकर कही है कि दमिश्क़ ने न तो सीरिया की जनता और न ही आतंकवादियों के विरुद्ध रासायनिक हथियार प्रयोग नहीं किये हैं और न ही करेगा।  उन्होंने कहा कि रासायनिक शस्त्रों के प्रयोग की जांच के लिए समिति के गठन का हम स्वागत करते हैं।

सीरिया के विदेशमंत्री ने बताया कि आतंकवादी, इराक़ और तुर्की से रासायनिक शस्त्रों को सीरिया में लाए हैं।  उन्होंने कहा कि दमिश्क़ ने इस बात की सूचना रासायनिक अप्रसार संधि तक भिजवा दी है।

सीरिया सरकार के विरोधी गुटों से संबन्धित संचार माध्यमों ने मंगलवार को दावा किया था कि सीरिया के ख़ानुश्शोयूख़ नगर में अज्ञात विमानों ने रासायनिक हमला किया था।  इन सूत्रों का कहना है कि इस रासायनिक हमलें में कम से कम 100 लोग मारे गए और लगभग 400 अन्य घायल हो गए।

ज्ञात रहे कि एक समझौते के अन्तर्गत सीरिया सन 2014 में अपने रासायनिक हथियार संयुक्त राष्ट्रसंघ के हवाले कर चुका है।