सीरियाई छावनी ध्वस्त और अमरीका को सीरिया की चेतावनी!
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i39598-सीरियाई_छावनी_ध्वस्त_और_अमरीका_को_सीरिया_की_चेतावनी!
सीरिया की शईरात हवाई छावनी के एक कर्मचारी ने बताया है कि छावनी पूरी तरह से तबाह हो गई है और दूसरी ओर सीरियाई सेना ने अमरीका को चेतावनी दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०७, २०१७ ०९:२६ Asia/Kolkata
  • सीरियाई छावनी ध्वस्त और अमरीका को सीरिया की चेतावनी!

सीरिया की शईरात हवाई छावनी के एक कर्मचारी ने बताया है कि छावनी पूरी तरह से तबाह हो गई है और दूसरी ओर सीरियाई सेना ने अमरीका को चेतावनी दी है।

रूस की स्पूतनीक समाचार एजेंसी के अनुसार शईरात छावनी के एक कर्मचारी ने बताया है कि अमरीका के मीज़ाइल हमले में छावनी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है और उसमें मौजूद युद्धक विमानों को क्षति पहुंची है। रिपोर्ट के अनुसार अमरीका के मीज़ाइल हमले के कारण इस समय भी छावनी में आग लगी हुई है।

 

इस बीच सीरियाई सेना ने एक बयान जारी करके कहा है कि अमरीका के मीज़ाइल हमले का जवाब, सीरिया में आतंकवाद की समाप्ति की कार्यवाही को गति प्रदान करके दिया जाएगा। सीरियाई सेना ने कहा है कि आतंकियों ने इदलिब के ख़ान शैख़ून क्षेत्र पर रासायनिक हमला किया है और जब भी सीरियाई सेना बढ़त बनाती है और इन गुटों पर दबाव पड़ता है तो वे रासायनिक हथियार इस्तेमाल करते हैं। सीरियाई सेना के बयान में कहा गया है कि अमरीका के तर्कहीन हमले ने सिद्ध कर दिया है कि वह दाइश और नुस्रा फ़्रंट जैसे आतंकी गुटों के साथ है।

यह भी पढ़ें: सीरिया पर अमरीका के मीज़ाइल हमले की चौतरफ़ा निंदा

यह भी पढ़ें: अमरीकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद को सीरिया पर हमले के ट्रम्प के आदेश की ख़बर नहीं थी

इस बीच अमरीकी कांग्रेस के एक सांसद टोलसी गाबार्ड ने सीरिया पर मीज़ाइल हमला करने के राष्ट्रपति ट्रम्प के फ़ैसले को ग़लत बताते हुए कहा है कि यह एक ग़लत क़दम था और इससे केवल क्षेत्र में अलक़ाएदा और अन्य आतंकी गुट मज़बूत होंगे। उन्होंने कहा कि इस हमले से संभावित रूप से अमरीका और रूस के बीच सीधा टकराव भी हो सकता है जिसके चलते परमाणु युद्ध की भी आशंका है। (HN)