कुवैत, आतंकी हमला विफल, पांच धरे गये, सुरक्षा के कड़े प्रबंध
कुवैत पुलिस ने देश में इमाम बाड़े पर आतंकी हमले के तत्वों की गिरफ़्तारी की सूचना दी है।
कुवैत के मीडिया ने शनिवार को बल दिया कि पुलिस ने कुवैत के मरकज़ अलजोहरा, साद अब्दुल अली और जाबिर अब्दली जैसे क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए कई आतंकियों को गिरफ़्तार कर लिया। इस सूत्र ने बताया कि गिरफ़्तार आतंकवादी अलअब्दली क्षेत्र में शीया मुसलमानों के इमामबाड़ों और सभा स्थलों पर हमले की योजना बना रहे थे।
बताया जाता है कि गिरफ़्तार आतंकी कुवैत में अमरीकी सैन्य छावनी पर हमले की भी योजना बना रहे थे।
दूसरी ओर कुवैत के गृहमंत्रालय ने आतंकवाद से मुक़ाबले की नीति तथा कट्टरपंथी तत्वों की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए हैं। इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार कुवैत के गृहमंत्रालय ने पवित्र महीने रमज़ान के निकट होने के साथ ही वक़्फ़ मंत्रालय के साथ सहयोग करते हुए शनिवार को सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं और देश में सक्रिय कल्याणारी संस्थाओं और संघों पर कड़ी नज़र रखनी आरंभ कर दी है।
कुवैत के वक्फ़ मंत्रालय ने एक समिति का गठन करके कल्याणकारी संस्थाओं की गतिविधियों पर नज़र कड़ी कर दी है और कुवैत में एक साथ नमाज़ पढ़ने के अस्थाई स्थल स्थापित करने को इन्कार किया है।
कुवैत के गृहमंत्रालय ने इसी प्रकार कहा कि लोगों के मस्जिदों और सभा स्थलों पर आने जाने को सीसीटीवी कैमरे से नज़र रखी जाएगी। (AK)