सीरिया, अमरीकी हवाई हमले में 15 आम नागरिकों की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i39682-सीरिया_अमरीकी_हवाई_हमले_में_15_आम_नागरिकों_की_मौत
सीरिया के रक़्क़ा शहर के निकट अमरीकी हवाई हमले में कम से कम 15 आम नागरिकों की मौत हो गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०८, २०१७ १८:१५ Asia/Kolkata
  • सीरिया, अमरीकी हवाई हमले में 15 आम नागरिकों की मौत

सीरिया के रक़्क़ा शहर के निकट अमरीकी हवाई हमले में कम से कम 15 आम नागरिकों की मौत हो गई है।

शनिवार को रिपोर्ट के मुताबिक़, अमरीकी युद्धक विमानों ने रक़्क़ा से पश्चिम में 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हनिदा गांव पर बमबारी की।

सीरियाई सरकार विरोधी एक मानवाधिकार संगठन का कहना है कि अमरीकी युद्धक विमानों ने दाइश के ठिकानों को निशाना बनाया है।

एक दूसरी रिपोर्ट में कहा गया है कि अमरीकी हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 20 है। हालांकि अमरीका ने इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है।

अमरीका के नेतृत्व में तथाकथित दाइश विरोधी अंतरराष्ट्रीय गठबंधन तकफ़ीरी आतंकवादी गुट के ख़िलाफ़ दिखावटी कार्यवाही करता रहता है, जिसे सीरियाई सरकार ने अनुमति नहीं दी है। msm