सीरिया पर अमरीकी हवाई हमला, पूरी दुनिया में हो निंदाः दमिश्क़
सीरिया की संसद सभापति ने दुनिया के सांसदों से मांग केी है कि वह हुम्स प्रांत की शईरात सैन्य छावनी पर अमरीका के मीज़ाइल हमले की भरपूर ढंग से निंदा करें।
रशा टूडे की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया की संसद सभापति हदिया अब्बास ने रूस की सीनेट में बयान दते हुए कहा कि रूस ने सीरिया में राजनैतिक समाधान के लिए हमेशा प्रयास किए हैं। यह एेसी स्थिति में है कि कुछ पश्चिमी देश और उनका मुखिया अमरीका तथा कुछ क्षेत्रीय देश, सीरिया को बर्बाद करने के लिएस आतंकवादियों की वित्तीय और सामरिक सहायता जारी रखे हुए हैं।
सीरिया की संसद सभापति ने सीरिया पर अमरीकी मीज़ाइल हमले को पाश्विक बताया और कहा कि यह कार्यवाही इस बात का पुष्ट प्रमाण है कि अमरीका और आतंकवादियों के बीच ज़बरदस्त सहयोग चल रहा है।
ज्ञात रहे कि सीरिया की संसद सभापति बुधवार को एक उच्चस्तरीय संसदीय शिष्ट मंडल के साथ रूसी सीनेट के प्रमुख वालेन्टीना मातोवीन्को के निमंत्रण पर मास्को पहुंची। वह सीरिया की वर्तमान स्थिति सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मामलों में रूसी अधिकारियों से विचार विमर्श करेंगी। (AK)