सीरियाः ट्रम्प दूसरों को भी अपने जैसा नहीं समझें
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i40046-सीरियाः_ट्रम्प_दूसरों_को_भी_अपने_जैसा_नहीं_समझें
सीरिया के उप विदेश मंत्री ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प द्वारा राष्ट्रपति बशार असद के अपमान की निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १५, २०१७ ०४:३० Asia/Kolkata
  • सीरियाः ट्रम्प दूसरों को भी अपने जैसा नहीं समझें

सीरिया के उप विदेश मंत्री ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प द्वारा राष्ट्रपति बशार असद के अपमान की निंदा की है।

शुक्रवार को सीरिया के उप विदेश मंत्री अयमन सूसान ने ट्रम्प द्वारा असद को जानवर बताए जाने पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि किसी को भी दूसरों को अपने जैसा नहीं समझना चाहिए।

सूसान ने ट्रम्प को संबोधित करते हुए कहा, अगर तुम ख़ुद जानवर हो तो दूसरों को अपने जैसा ही जानवर मत समझो।

संयुक्त राष्ट्र संघ में सीरिया के राजदूत बशार जाफ़री ने राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद कहा, इस तरह की बयानबाज़ी पर टिप्पणी करना उचित नहीं है।

जाफ़री का कहना था कि अफ़सोस की बात तो यह है कि ऐसे अनैतिक शब्दों का इस्तेमाल पश्चिम के सबसे महत्वपूर्ण देश के राष्ट्राध्यक्ष की ओर से किया जा रहा है, हक़ीक़त में यह बहुत शर्म की बात है। msm