आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई को विश्व भर में प्राथमिकता दी जाए
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i40148-आतंकवाद_के_ख़िलाफ़_लड़ाई_को_विश्व_भर_में_प्राथमिकता_दी_जाए
सीरिया के विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र संघ और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को अलग अलग पत्र लिखकर, सीरिया और विश्व में आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई को प्राथमिकता देने की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १६, २०१७ २०:४७ Asia/Kolkata
  • आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई को विश्व भर में प्राथमिकता दी जाए

सीरिया के विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र संघ और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को अलग अलग पत्र लिखकर, सीरिया और विश्व में आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई को प्राथमिकता देने की मांग की है।

रविवार को सीरियाई विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रमुख को पत्र लिखकर कहा है कि आतंकवाद के ख़िलाफ़ किए जा रहे प्रयासों में समनव्य उत्पन्न करने की ज़रूरत है।

सीरियाई सरकार हमेशा से ही आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में आतंकवाद विरोधी समस्त देशों के बीच समनव्य बनाने का प्रयास करती रही है।

सीरियाई विदेश मंत्रालय के पत्र में उल्लेख है कि हलब के दो गांवों के निवासियों को निशाना बनाकर किए गए धमाकों से पता चलता है कि आतंकवादी गुट पराजित हो रहे हैं और सीरियाई सेना का सामना करने से भाग रहे हैं। msm