यमन ने मार गिराए 100 सऊदी एजेन्ट
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i40304-यमन_ने_मार_गिराए_100_सऊदी_एजेन्ट
यमन की सेना ने जबलुन्नार क्षेत्र में सैन्य छावनी पर पुनः नियंत्रण स्थापित करने के अभियान के दौरान कम से कम 100 सऊदी एजेन्टों को मार गिराया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १९, २०१७ ०८:३३ Asia/Kolkata
  • यमन ने मार गिराए 100 सऊदी एजेन्ट

यमन की सेना ने जबलुन्नार क्षेत्र में सैन्य छावनी पर पुनः नियंत्रण स्थापित करने के अभियान के दौरान कम से कम 100 सऊदी एजेन्टों को मार गिराया।

अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार यमन के तइज़ प्रांत के लमख़ा नगर में स्थित जबलुन्नार क्षेत्र की छावनी पर पुनः क़ब्ज़ा करने के लिए 100 सऊदी एजेन्टों को मार दिया।  इसी के साथ यमन के सैनिकों ने स्वयंसेवी बलों के साथ कार्यवाही करते हुए दक्षिणी यमन में सशस्त्र आक्रमणकारियों की प्रगति को रोक दिया।

इसी बीच समाचारिक सूत्रों का कहना है कि मृतकों में कुछ वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं।  सऊदी अरब की सैन्य कमान ने अज़्ज़ामेरी बटालियन के प्रमुख कमांडर के मारे जाने की बात स्वीकार की है।  यमनी सैन्यबलों ने सऊदी अरब के कई अन्य ठिकानों पर भी कार्यवाही की।