ग़ज़्ज़ा के ऊर्जा संकट से राष्ट्रसंघ चिंतित
संयुक्त राष्ट्रसंघ ने ग़ज़्ज़ा में जारी ऊर्जा संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की है।
शिनहुआ समाचार एजेन्सी के अनुसार मध्यपूर्व मामलों में राष्ट्रसंघ के प्रभारी ने ग़ज़्ज़ा के ऊर्जा संकट पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके तत्काल समाधान पर बल दिया है।
निकोला मेलान्दनोफ़ ने कहा कि ग़ज़्ज़ा वर्तमान संकट, ज़ायोनी शासन की नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ज़ायनी शासन ने जिस प्रकार से ग़ज़्ज़ा का परिवेष्टन कर रखा है उसके कारण ग़ज़्ज़ावासियों का जीवन बहुत कठिन हो गया है। निकोला मेलान्दनोफ़ के अनुसार ग़ज़्ज़ा के ऊर्जा संकट को जितनी जल्दी हो सके हल किया जाए।
ज्ञात रहे कि ज़ायोनी शासन ने सन 2006 से ग़ज़्ज़ा पट्टी का परिवेष्टन कर रखा है जिसके कारण ग़ज़्ज़ावासियों के लिए मूलभूत वस्तुओं की कमी हो गई है और वहां पर दवाइयों की भी कमी है।