लेबनान की सुरक्षा, सीरिया में हिज़्बुल्लाह की उपस्थिति की वजह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i40602-लेबनान_की_सुरक्षा_सीरिया_में_हिज़्बुल्लाह_की_उपस्थिति_की_वजह
लेबनान के हिज़्बुल्लाह संगठन ने कहा है कि देश की सुरक्षा व स्थिरता की रक्षा के लिए प्रतिरोधक बल सीरिया में उपस्थित हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २४, २०१७ ११:४५ Asia/Kolkata
  • लेबनान की सुरक्षा, सीरिया में हिज़्बुल्लाह की उपस्थिति की वजह

लेबनान के हिज़्बुल्लाह संगठन ने कहा है कि देश की सुरक्षा व स्थिरता की रक्षा के लिए प्रतिरोधक बल सीरिया में उपस्थित हुए हैं।

हिज़्बुल्लाह की केंद्रीय परिषद के सदस्य शैख़ नबील क़ावूक़ ने दक्षिणी लेबनान में एक समारोह में इस बात पर बल देते हुए कि हिज़्बुल्लाह संगठन लेबनानी जनता के समर्थन के लक्ष्य से सीरिया में आतंकियों के विरुद्ध लड़ाई जारी रखे हुए है, कहा कि सीरिया में आतंकी गुटों से संघर्ष के लिए हिज़्बुल्लाह की उपस्थिति, लेबनान में तकफ़ीरियों के घुसने में रुकावट बनी है। उन्होंने कहा कि आतंकी गुट नुस्रा फ़्रंट के समर्थन और इसी तरह सीरिया पर अमरीका के हमले के समर्थन की आले सऊद की नीति लेबनान की स्थिरता के लिए एक गंभीर ख़तरा है क्योंकि लेबनान की सुरक्षा, सीरिया की सुरक्षा से जुड़ी हुई है।

 

लेबनान के हिज़्बुल्लाह संगठन के वरिष्ठ अधिकारी ने इसी तरह देश के पूर्वी भाग में दस आतंकियों को गिरफ़्तार करने की सीरियाई सेना की कार्यवाही की सराहना करते हुए कहा कि इस सफलता से देश की स्थिरता मज़बूत हुई है और तकफ़ीरी आतंकी गुटों का रास्ता बंद हुआ है। (HN)