अरब देश ईरान के साथ सहयोग करें- शेख हम्द बिन जासिम
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i40676-अरब_देश_ईरान_के_साथ_सहयोग_करें_शेख_हम्द_बिन_जासिम
क़तर के पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा है कि परस्पर सम्मान के आधार पर अरब देशों को ईरान के साथ पूरा सहयोग करना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Apr २६, २०१७ ०८:०४ Asia/Kolkata
  • अरब देश ईरान के साथ सहयोग करें- शेख हम्द बिन जासिम

क़तर के पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा है कि परस्पर सम्मान के आधार पर अरब देशों को ईरान के साथ पूरा सहयोग करना चाहिए।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार क़तर के पूर्व प्रधानमंत्री शेख हम्द बिन जासिम बिन जब्र आलेसानी ने एक कांफ़्रेंस में क्षेत्रीय परिवर्तनों के संबन्ध में ईरान की नीतियों की सराहना की।

उन्होंने फ़ार्स की खाड़ी के अरब देशों से मांग की है कि वे तेहरान के साथ सहयोग करें।  क़तर के पूर्व प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि क्षेत्र विशेषकर सीरिया के बारे में इन देशों को अपनी नीति पर पुनर्विचार करना चाहिए।  उन्होंने कहा कि फ़ार्स की खाड़ी के अरब देश, क्षेत्र में भड़की आग को बुझाने के बजाए केवल उसकी निंदा को ही पर्याप्त समझ रहे हैं।   

क़तर के पूर्व प्रधानमंत्री शेख हम्द बिन जासिम बिन जब्र आलेसानी ने कहा कि सीरिया संकट के कारण अरब जगत, राजनैतिक अनिश्चित्ता का शिकार हुआ है।  उन्होंने कहा कि इस संकट से अरब देशों की अक्षमता ज़ाहिर हुई है।