रियल मैड्रिड की टी-शर्ट पर चली दाइश की क़ैंची
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i40724-रियल_मैड्रिड_की_टी_शर्ट_पर_चली_दाइश_की_क़ैंची
इराक़ के मूसिल शहर में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के आतंकवादियों ने रियल मैड्रिड के प्रशंसकों की ट-शर्टों को क़ैंची से काट डाला।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २६, २०१७ १४:०१ Asia/Kolkata
  • रियल मैड्रिड की टी-शर्ट पर चली दाइश की क़ैंची

इराक़ के मूसिल शहर में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के आतंकवादियों ने रियल मैड्रिड के प्रशंसकों की ट-शर्टों को क़ैंची से काट डाला।

ऐसी स्थिति में कि जब स्पेन में फ़ुटबाल लीग और यूरोपीय चैंपियन मुक़ाबलों का ख़ुमार लोगों पर चढ़ा हुआ है, दाइश की पुलिस अल-हसबा ने रियल मैड्रिड के प्रशंसकों को पकड़ पकड़कर उनकी टी-शर्चें काट डालीं।

दाइश के आतंकवादियों ने मूसिल में अपने इस कृत्य का वीडियो भी जारी किया है।

इस वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह से दाइश के सदस्य लड़कों को पकड़कर रियल मैड्रिड टीम की टी-शर्टों को कैंची से काट रहे हैं।

तकफ़ीरी आतंकवादी गुट ने अपने इस क़दम को सही ठहराने के लिए कहा है कि ऐसा इन शर्टों पर क्रास बना होने के कारण किया गया है।

ग़ौरतलब है कि स्पेन के प्रसिद्ध फ़ुटबाल क्लब रियल मैड्रिड की टीम के लोगों में क्रास बना हुआ है, जो ईसाईयों का धार्मिक चिन्ह है।

इससे पहले भी दाइश की पुलिस ने एक इराक़ी बच्चे को रियल मैड्रिड की टी-शर्ट उतारने के लिए मजबूर किया था और धमकी दी थी कि अगर वह ऐसा नहीं करेगा तो उसे 80 कोड़े मारे जायेंगे। msm