यमनी सेना का जवाबी हमला, सऊदी गठबंधन के दर्जनों सैनिक ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i40782-यमनी_सेना_का_जवाबी_हमला_सऊदी_गठबंधन_के_दर्जनों_सैनिक_ढेर
यमनी सेना और सार्वजनिक स्वयंसेवकों ने सऊदी अरब के हमलों के जवाब में कार्यवाही करते हुए दसियों सऊदी एजेंटों को ढेर कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २७, २०१७ १५:१६ Asia/Kolkata
  • यमनी सेना का जवाबी हमला, सऊदी गठबंधन के दर्जनों सैनिक ढेर

यमनी सेना और सार्वजनिक स्वयंसेवकों ने सऊदी अरब के हमलों के जवाब में कार्यवाही करते हुए दसियों सऊदी एजेंटों को ढेर कर दिया।

यमन के एक सैन्य सूत्र ने लेबनान के अल-मयादीन समाचार चैनल से बातचीत करते हुए बताया है कि यमन के मआरिब राज्य के सरोवाअ क्षेत्र में यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों ने एक बड़ी कामयाबी प्राप्त की है। यमनी सैन्य सूत्र के अनुसार यमन की सेना और स्वयंसेवी बलों ने एक संयुक्त कार्यवाही करते हुए यमन के भगोड़े राष्ट्रपति मंसूर हादी के क़रीबी एक सैन्य कमांडर अब्दुल्ला रशीद और उसके सात साथियों को मार गिराया है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार गुरुवार को माअरिब प्रांत के सरोवाअ क्षेत्र में यमनी सेना द्वारा की गई कार्यवाही में सऊदी गठबंधन की एक सैन्य छावनी को भी निशाना बनाया गया। यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों की इस सैन्य कार्यवाही में सऊदी गठबंधन से जुड़े दर्जनों सैनिकों और एजेंटों के मारे जाने व घायल होने की सूचना है।

दूसरी ओर गुरूवार को ही यमन के विभन्न क्षेत्रों में यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों की संयुक्त सैन्य कार्यवाही में मंसूर हादी से जुडे दसियों आतंकवादी मारे गए और घायल हुए हैं।

यमन से प्राप्त ख़बरों के मुताबिक़ यमन की सेना और स्वयंसेवी बलों ने दक्षिणी सऊदी अरब के नजरान क्षेत्र में भी सऊदी सैन्य ठिकानों पर हमला तेज़ कर दिया है। ताज़ा हमलों में कई सऊदी सैनिकों के मारे जाने की सूचना है।

इस बीच यमनी सेना के हमलों से बौखलाए सऊदी अरब ने गुरुवार को यमन के कई अवासीय क्षेत्रों पर भीषण बमबारी की है। सऊदी युद्धक विमानों की बमबारी में कई आम नागिरीकों के घायल होने की ख़बर है। घायल होने वालों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं। (RZ)