बग़दाद में आतंकी धमाका, चार हताहत, पांच घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i40848-बग़दाद_में_आतंकी_धमाका_चार_हताहत_पांच_घायल
इराक़ की राजधानी बग़दाद में हुए एक कार बम विस्फोट में चार व्यक्ति हताहत और पांच अन्य घायल हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २९, २०१७ ०७:४४ Asia/Kolkata
  • बग़दाद में आतंकी धमाका, चार हताहत, पांच घायल

इराक़ की राजधानी बग़दाद में हुए एक कार बम विस्फोट में चार व्यक्ति हताहत और पांच अन्य घायल हुए हैं।

केंद्रीय बग़दाद के अलकरादा क्षेत्र में एक पुलिस चौकी के सामने कार बम का एक ज़ोरदार धमाका हुआ जिससे पुलिस की गाड़ियों समेत कई गाड़ियां भी तबाह हो गईं। दाइश के आतंकी, इराक़ के विभिन्न क्षेत्रों विशेष कर नैनवा प्रांत में सुरक्षा बलों के हाथों मिलने वाली निरंतर पराजय से बौखलाए हुए हैं और शहरों व आवासीय क्षेत्रों में आम नागरिकों को निशाना बना कर बदला लेने और जनता में भय पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

 

दाइश ने वर्ष 2014 में अमरीका और उसके अरब व पश्चिमी घटकों के आर्थिक व सामरिक समर्थन से इराक़ के अनेक उत्तरी व पश्चिमी क्षेत्रों पर क़ब्ज़ा कर लिया था। इन इलाक़ों में उसने मानवता के विरुद्ध अनेक जघन्य अपराध किए हैं। इराक़ी सुरक्षा बलों ने पिछले कुछ महीनों से दाइश के ख़िलाफ़ व्यापक अभियान शुरू किया है और कई क्षेत्रों को उसके क़ब्ज़े से छुड़ा लिया है। (HN)