यमन के बच्चों की स्थिति चिंताजनकः राष्ट्रसंघ
Apr ३०, २०१७ ०८:४८ Asia/Kolkata
संयुक्त राष्ट्रसंघ ने यमन में बच्चों की बिगड़ती स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्रसंघ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि यमन में युद्ध के चलते लाखों बच्चों की स्थिति दिन प्रतिदिन ख़राब होती जा रही है।
राष्ट्रसंघ की रिपोर्ट के अनुसार कुपोषणा के कारण यमन में हर दस मिनट में एक बच्चा अपनी जान से हाथ धो रहे हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस समय यमन में हज़ारों बच्चे कुपोषण का शिकार हैं। ज्ञात रहे कि हालिया दिनों में संयुक्त राष्ट्रसंघ ने यमन में बच्चों की स्थिति के बारे में कई बार चेतावनी दी है।
यमन पर सऊदी अरब के हमलों में हज़ारों निर्दोष लोग मारे जा चुके हैं।
टैग्स