सीरिया, हुम्स शहर से सशस्त्र गुट निकले
सीरिया के शहर हुम्स में अलवअर के क्षेत्र से अपने घर वालों और परिजनों के साथ सशस्त्र लोगों के नये गुट के निष्कासन का क्रम आरंभ हो गया है।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना ने रिपोर्ट दी है कि रविवार की सुबह, आतंकवादियों के परिवेष्टन में घिरे क्षेत्रों से आम नागरिकों के निष्कासन के लिए सरकार और सशस्त्र गुटों के बीच सहमति की परिधि में अलवअर के क्षेत्र में सशस्त्र विरोधियों के सातवें गुट के निष्कासन की प्रक्रिया आंरभ हो गयी है।
यह कार्यवाही सुरक्षा बलों और रेड क्रिसेंट संस्था की निगरानी में हो रही है। सशस्त्र लोग अपने परिजनों के साथ अलवअर के क्षेत्र से इदलिब स्थानांतरित हो रहे हैं ताकि अलवअर में सरकार और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं की गतिविधियां शुरु हो सकें।
पिछले सप्ताह सोमवार को 260 लोग सशस्त्र लोग अलवअर के क्षेत्र से स्थानांतरित हुए थे और आम क्षमा की घोषणा के बाद सैकड़ों एेसे सशस्त्र लोगों से केस भी समाप्त कर दिया गया है कि जिन्होंने हथियार डाल दिए।
2016 में सीरिया की सरकार ने घोषणा की थी कि जो सशस्त्र लोग हथियार डाल देंगे उनके विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी और जो सशस्त्र लोग हथियार नहीं डालेंगे उन्हें छह से आठ सप्ताह का अवसर दिया गया है ताकि वह अलवअर से निकल जाएं।
ज्ञात रहे कि अलवअर, हुम्स का अंतिम एेसा शहर है जहां सशस्त्र गुट मौजूद हैं। (AK)