तुर्की में व्यापक स्तर पर गिरफ़्तारी से राष्ट्रसंघ चिंतित
संयुक्त राष्ट्रसंघ ने तुर्की में की जाने वाली व्यापक गिरफ़्तारियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।
संयुक्त राष्ट्रसंघ के मानवाधिकार आयोग ने इस बात पर चिंता व्यक्त की है कि तुर्की में बहुत बड़े पैमाने पर गिरफ़्तारियों के साथ ही निष्कासन का भी काम चल रहा है।
राष्ट्रसंघ का कहना है कि तुर्की में सरकारी कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों के बारे में जो व्यव्हार किया जा रहा है वह मान्य मानदंडों के अनुकूल नहीं है। राष्ट्रसंघ के मानवाधिकार आयोग के प्रवक्ता ज़ैद रअद अलहुसैन ने तुर्की में पत्रकारों की गिरफ़्तारी के बारे में कहा कि वहां की सरकार को यह बात समझनी चाहिए कि तुर्की की सरकार के हिसाब से पत्रकारिता कोई अवैध पेशा नहीं है।
ज्ञात रहे कि तुर्की में होने वाले विफल सैन्य विद्रोह के बाद से वहां पर बहुत बड़े पैमाने पर गिरफ़्तारियों का क्रम जारी है। इसके अतिरिक्त बहुत बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों को विफल सैन्य वद्रोह में संलिप्त होने के संदेह में नौकरियों से निकाल दिया गया है।