सीरिया, दैरिज़्ज़ूर के कई क्षेत्र स्वतंत्र, सेना की प्रगति जारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i41246-सीरिया_दैरिज़्ज़ूर_के_कई_क्षेत्र_स्वतंत्र_सेना_की_प्रगति_जारी
सीरिया की सेना ने आतंकवादियों के विरुद्ध अपनी सफलताओं का क्रम जारी रखते हुए देश के पूर्वी प्रांत दैरिज़्ज़ूर के कई अन्य क्षेत्रों को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०६, २०१७ ०५:२१ Asia/Kolkata
  • सीरिया, दैरिज़्ज़ूर के कई क्षेत्र स्वतंत्र, सेना की प्रगति जारी

सीरिया की सेना ने आतंकवादियों के विरुद्ध अपनी सफलताओं का क्रम जारी रखते हुए देश के पूर्वी प्रांत दैरिज़्ज़ूर के कई अन्य क्षेत्रों को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार,सीरिया की सेना ने शुक्रवार को दैरिज़्ज़ूर प्रांत में आतंकवादी गुट दाइश के विरुद्ध कार्यवाही जारी रखते हुए इस प्रांत के कई अन्य क्षेत्रों को स्वतंत्र कराने के अतिरिक्त दैरिज़्ज़ूर के बिजली विभाग को आतंकियों से स्वतंत्र करा लिया है।

सेना की इस कार्यवाही में दर्जनों आतंकी मारे गये हैं।

इसी मध्य रूस की संयुक्त सेना के आप्रेश्नल कमान्ड के प्रमुख सर्गेई रोडस्कोय ने कहा है कि रूस की सेना ने शुक्रवार को सीरिया के पूर्वी ग़ोता क्षेत्र में मानवीय सहायता ले जाने वाले ट्रक के निकट धमाका करने वाले एक आतंकी को गिरफ़्तार कर लिया है। (AK)