जार्डन की मूर्खता का जवाब देने को तैयार हैंः वलीद मुअल्लिम
सीरिया के विदेशमंत्री वलीद अल मुअल्लिम ने बल दिया कि सीरिया की सरकार ने नागरिकों की जान बचाने और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए तनाव कम पैदा करने वाले क्षेत्र पैदा करने के प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की है।
ज्ञात रहे कि सीरिया की चौथी अंतर्राष्ट्रीय बैठक आस्ताना में गुरुवार को समाप्त हुई जिसमें भाग लेने वाले प्रतिनिधि देशों ने "तनाव कम" वाले क्षेत्र बनाने के समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता शनिवार से लागू हो गया।
इस समझौते के आधार पर सीरिया में इदलिब प्रांत, हुम्स शहर के उत्तरी क्षेत्रों, पूर्वी ग़ोता और दक्षिणी सीरिया में तनाव कम वाले क्षेत्र बनाने पर सहमति हुई है।
यह वार्ता ईरान की पहल पर तथा रूस और तुर्की के सहयोग से सीरिया में शांति की स्थापना के उद्देश्य से आयोजित हुई थी।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के विदेशमंत्री वलीद अलमुअल्लिम ने सोमवार को कहा कि विध्वंसक युद्ध का स्थान केवल राष्ट्रीय शांति ही ले सकती है और सीरिया की सरकार उन लोगों की ही ओर हाथ बढ़ाने के लिए है जो इस प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं।
सीरिया के विदेशमंत्री ने तनाव कम क्षेत्रों में तैनात सैनिकों के बारे में कहा कि जैसा कि रूस ने घोषणा की है कि संयुक्त राष्ट्र संघ की निगरानी की कोई भी अंतर्राष्ट्रीय सैनिक इन क्षेत्रों में तैनात नहीं होंगे और समझौते पर हस्ताक्षर करने वालों से आतंकवादियों को अलग किया जाना चाहिए और जिन गुटों ने इस समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं, उन्हें तनाव कम वाले क्षेत्रों से निकल जाना चाहिए।
सीरिया के विदेशमंत्री ने कहा कि संकट के आरंभ से अब तक जार्डन की भूमिका हमसे छिपी नहीं है और अब हम जार्डन के साथ उलझना नहीं चाहते किन्तु यदि जार्डन के सैनिकों ने बिना अनुमति के हमारी धरती में घुसपैठ की तो वह हमलावर समझे जाएंगे।
क़ज़ाक़िस्तान की राजधानी आस्ताना में ईरान, रूस, तुर्की की पहल पर सीरिया संकट के बारे में दो दिवसीय वार्ता बुधवार को शुरु हुयी, जिसमें सीरियाई सरकार और विपक्ष के प्रतिनिधियों के साथ साथ सीरिया मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत स्टीफ़न दि मिस्तूरा भी मौजूद थे। इस वार्ता में अमरीका, जॉर्डन और क़ज़ाक़िस्तान पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए थे। (AK)